1 जुलाई 2022 को होने वाली विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इस रथ यात्रा में संपूर्ण भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व से अपार जनसमूह पुरुषोत्तम क्षेत्र पुरी में आ उमड़ता है।
पुरी में होने वाली रथ यात्रा की तैयारियाँ , अक्षय तृतीया के शुभ दिन से प्रारम्भ हो जाती है। रथ के निर्माण में अनेक सेवक गण एवं कारीगर इत्यादि बड़ी ही कुशलता से लगे रहते हैं। इन्हीं से जुडी कुछ अनजाने तथ्य एवं जानकारियाँ इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं।
भगवान् श्री कृष्ण सदैव ही अपने भक्तों को अपने विभिन्न लीलाओं और रूपों में आकर्षित करते चले आ रहे हैं। सनातन धर्म में वर्णित चार धामों में से एक, श्री जगन्नाथ पुरी , भगवान् के इन्हीं विशिष्ट लीलाओं और रूप को दर्शाता है।भगवान् श्री जगन्नाथ अपने भक्तों के प्रति अत्यंत दयालु हैं और हर वर्ष रथ यात्रा के माध्यम से वे अपने ज्येष्ठ भ्राता श्री बलदेव (भगवान् बलराम ) एवं श्रीमती सुभद्रा देवी के साथ स्वयं भक्तों को अति भव्य दर्शन देते हैं। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परम्परा को स्वयं चैतन्य महाप्रभु एवं उनके भक्तों ने आगे बढ़ाया।
आधुनिक युग में इस्कॉन के संस्थापक एवं आचार्य, कृष्णकृपामूर्ति अभयचरणारविन्द भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने इस रथ यात्रा के विशेष पर्व को पाश्चात्य देशों में पहुँचाया। अब यह उत्सव न केवल भारत के कई शहरों एवं नगरों में नहीं अपितु विश्व भर के अनेक बड़े -बड़े महानगरों में आयोजित किया जाता है।
पुरी में होने वाली रथ यात्रा की तैयारियाँ , अक्षय तृतीया के शुभ दिन से प्रारम्भ हो जाती है। रथ के निर्माण में अनेक सेवक गण एवं कारीगर इत्यादि बड़ी ही कुशलता से लगे रहते हैं। इन्हीं से जुडी कुछ अनजाने तथ्य एवं जानकारियाँ इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं।
⚫❗⚫ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में रथों के निर्माण के लिए जो सेवक【कारीगर】होते है उनको विश्वकर्मा सेकक कहा जाता है और ये वंश परंपरा के अनुसार ही रथ निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। तीन रथों के लिए तीन मुख्य विश्वकर्मा नियुक्त होते है और 150 विश्वकर्मा सेवक जो रथों का निर्माण कर रहे है जो रोज 15 से 16 घंटे काम करते है।
●वसंत पंचमी से शुरू होता है रथ की लकड़ी के लिए पेड़ चुनने का काम
●नारियल और नीम के पेड़ों से बनाया जाता है रथ
●सबसे ऊंचा रथ होता है भगवान जगन्नाथ का
⚫❗⚫ रथयात्रा की तैयारियां
उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों का निर्माण शुरू हो गया है। रथखला में (जहां रथ बनाए जा रहे हैं।)सुबह से रात तक काम जारी रहेगा। इस दौरान ना तो ये किसी से मिलेंगे, ना ही अपने घर जाएंगे। जिस रथखला में रथ निर्माण का काम चल रहा है,
मंदिर समिति और रथ निर्माण से जुड़े लोगों के मुताबिक, रथ निर्माण के लिए सभी विश्वकर्मा सेवकों के काम निश्चित हैं, वे अपनी जिम्मेदारियों के हिसाब से काम में जुटे हुए हैं। रथ निर्माण शास्त्रोक्त तरीकों से किया जाता है। रथ निर्माण की विधि विश्वकर्मिया रथ निर्माण पद्धति, गृह कर्णिका और शिल्प सार संग्रह जैसे ग्रंथों में है, लेकिन विश्वकर्मा सेवकअपने पारंपरिक ज्ञान से ही इनका निर्माण करते हैं। ये परंपरा बरसों से चली आ रही है।
⚫❗⚫ वसंत पंचमी से शुरू होता है रथ की लकड़ी का चुनाव
वैसे तो रथों का निर्माण अक्षय तृतीया से शुरू होता है लेकिन, इसकी प्रक्रिया वसंत पंचमी से शुरू हो जाती है। मंदिर समिति का एक दल वसंत पंचमी से ही रथ के लिए पेड़ों का चयन शुरू कर देता है। इस दल को महाराणा भी कहा जाता है। ये रथ निर्माण में पुरी से लगे हुए दसपल्ला जिले के जंगलों से ही ज्यादातर नारियल और नीम के पेड़ काटकर लाए जाते हैं। नारियर के तने लंबे होते हैं और इनकी लकड़ी हल्की होती है। पेड़ों को काटकर लाने की भी पूरी विधि निर्धारित है। उस जंगल के गांव की देवी की अनुमति के बाद ही लकड़ियां लाई जाती हैं। पहला पेड़ काटने के बाद पूजा होती है। फिर गांव के मंदिर में पूजा के बाद ही लकड़ियां पुरी लाई जाती हैं।
⚫❗⚫ अक्षय तृतीया पर होता है निर्माण शुरू
हालांकि, रथ निर्माण में एक साथ कई तरह का काम होता है।जिस दिन से रथ बनने शुरू होते हैं, उसी दिन से चंदन यात्रा भी शुरू होती है। कटे हुए तीन तनों को मंदिर परिसर में रखा जाता है। पंडित तनों को धोते हैं, मंत्रोच्चार के साथ पूजन होता है और भगवान जगन्नाथ पर चढ़ाई गई मालाएं इन पर डाली जाती हैं। मुख्य विश्वकर्मा इन तीनों तनों पर चावल और नारियल चढ़ातेहैं। इसके बाद एक छोटा सा यज्ञ होता है और फिर निर्माण के औपचारिक शुभारंभ के लिए चांदी की कुल्हाड़ी से तीनों लकड़ियों को सांकेतिक तौर पर काटा जाता है।
भगवान जगन्नाथ का रथ बनाने वाले कारीगरों को विश्वकर्मा सेवक कहा जाता है। ये वंश परंपरा के अनुसार ही रथ निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। तीन रथों के लिए तीन मुख्य विश्वकर्मा नियुक्त होते हैं।
⚫❗⚫ 8 तरह के कारीगर बनाते हैं रथ
भगवान जगन्नाथ का रथ बनाने का काम आमतौर पर पुश्तैनी काम जैसा ही है। इन कलाकारों के पूर्वज भी यही करते रहे हैं। इस कारण रथ निर्माण में इन लोगों की विशेष योग्यता है। इन्हें बिना किसी किताबी ज्ञान के परंपराओं के आधार पर ही रथ निर्माण की बारीकियां पता हैं। रथ निर्माण में 8 तरह के अलग-अलग कला के जानकार होते हैं। इनके अलग-अलग नाम भी होते हैं।
●❗● गुणकार– ये रथ के आकार के मुताबिक लकड़ियों की साइज तय करते हैं।
●❗● पहि महाराणा- रथ के पहियों से जुड़ा काम इनका होता है।
●❗● कमर कंट नायक/ओझा महाराणा- रथ में कील से लेकर एंगल तक लोहे के जो काम होते हैं वो इनके सुपुर्द होते हैं।
●❗● चंदाकार- इनका काम रथों के अलग-अलग बन रहे हिस्सों को असेंबल करने का होता है।
●❗● रूपकार और मूर्तिकार- रथ में लगने वाली लकड़ियों को काटने का काम इनका होता है।
●❗● चित्रकार- रथ पर रंग-रोगन से लेकर चित्रकारी तक का सारा काम इनके जिम्मे होता है।
●❗● सुचिकार/ दरजी सेवक- रथ की सजावट के लिए कपड़ों के सिलने और डिजाइन का काम इनका होता है।
●❗● रथ भोई- ये मूलतः कारीगरों के सहायक और मजदूर होते हैं।
रथ निर्माण के लिए जो रथखला तैयार की जाती है, उसमें नारियल के पत्तों और बांस से छत तैयार की जाती है। इस विशेष पंडाल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश बंद है।
⚫❗⚫ 200 फीट लंबी रथखला में हो रहा है काम
रथ निर्माण के लिए मंदिर परिसर में ही अलग से लगभग 200 फीट लंबा एक पंडाल बनाया गया है। यहीं रथ का निर्माण चल रहा है। ये पांडाल नारियलके पत्तों और बांस से बनता है। रथ निर्माण की सारी सामग्री और लकड़ियां यहीं रखी जाती हैं। नारियल के पेड़ों की ऊंची लकड़ियों को यहीं पर रख के बेस, शिखर, पहिए और आसंदी के नाप के मुताबिक काटा जाता है। सारे हिस्से अलग-अलग बनते हैं और एक टीम होती है जो इनको एक जगह इकट्ठा करके जोड़ती है। इनकी फिटिंग का काम करती है। इस सभी कामों के लिए अलग-अलग टीमें होती हैं।
⚫❗⚫ कैसे होते हैं रथ यात्रा में निकलने वाले रथ
●❗● भगवान जगन्नाथ का रथ-इसके कई नाम हैं जैसे- गरुड़ध्वज, कपिध्वज, नंदीघोष आदि। 16 पहियों वाला ये रथ 13 मीटर ऊंचा होता है। रथ के घोड़ों का नाम शंख, बलाहक, श्वेत एवं हरिदाश्व है। ये सफेद रंग के होते है। सारथी का नाम दारुक है। रथ पर हनुमानजी और नरसिंह भगवान का प्रतीक होता है। रथ पर रक्षा का प्रतीक सुदर्शन स्तंभ भी होता है। इस रथ के रक्षक गरुड़ हैं। रथ की ध्वजा त्रिलोक्यवाहिनी कहलाती है। रथ की रस्सी को शंखचूड़ कहते हैं। इसे सजाने में लगभग 1100 मीटर कपड़ा लगता है।
●❗● बलभद्र का रथ- इनके रथ का नाम तालध्वज है। रथ पर महादेवजी का प्रतीक होता है। इसके रक्षक वासुदेव और सारथी मातलि हैं। रथ के ध्वज को उनानी कहते हैं। त्रिब्रा, घोरा, दीर्घशर्मा व स्वर्णनावा इसके अश्व हैं। यह 13.2 मीटर ऊंचा और 14 पहियों का होता है। लाल, हरे रंग के कपड़े व लकड़ी के 763 टुकड़ों से बना होता है। रथ के घोड़े नीले रंग के होते हैं।
●❗● सुभद्रा का रथ-इनके रथ का नाम देवदलन है। रथ पर देवी दुर्गा का प्रतीक मढ़ा जाता है। इसकी रक्षक जयदुर्गा व सारथी अर्जुन हैं। रथ का ध्वज नदंबिक कहलाता है। रोचिक, मोचिक, जीता व अपराजिता इसके अश्व होते हैं। इसे खींचने वाली रस्सी को स्वर्णचूड़ा कहते हैं। ये 12.9 मीटर ऊंचा और 12 पहियों वाला रथ लाल, काले कपड़े के साथ लकड़ी के 593 टुकड़ों से बनता है। रथ के घोड़े कॉफी कलर के होते हैं।
This is an institution established under the guidence of His Divine Grace A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada, Founder and Acharya of International Society for Krishna Consciousness (ISKCON), spreading the teachings of Bhagavad Gita
So be in touch with us to receive and experience this great knowledge.